छत्तीसगढ़
सीएम भूपेश बघेल ने की रामदहा को पर्यटन केंद्र के रुप में विकसित करने की घोषणा
Nil dhankar
28 Jun 2022 3:18 PM IST

x
कोरिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की रामदहा को पर्यटन केंद्र के रुप में विकसित करने की घोषणा की। सीएम बघेल ने कहा - रामदहा में बहुत ही सुंदर वॉटरफॉल है । मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अब जल्द ही रामदहा में पर्यटन सुविधाओं का विकास होगा।
इससे पहले बहरासी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनकपुर को नगर पंचायत का दर्जा देने का ऐलान किया। बता दें कि मुख्यमंत्री बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत अब तक प्रदेश के 11 जिलो के 22 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर चुके हैं. वही मुख्यमंत्री आज शाम बैकुंठपुर में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करने के बाद वहां रात्रि विश्राम करेंगे।
Next Story





