सीएम भूपेश बघेल ने जुंगेरा में यादव समाज के भवन के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा की

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय बालोद के स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में जिला कोसरिया राउत यादव महासभा द्वारा आयोजित गीता जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्राम जुंगेरा में यादव समाज के भवन के लिए 25 लाख रूपए, बालोद में ओपन जिम और पानी टंकी परिसर में गार्डन निर्माण की घोषणा की। सम्मेलन में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का कोसरिया राउत यादव समाज द्वारा खुमरी पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कोसरिया राउत यादव समाज को गरिमापूर्ण कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





