छत्तीसगढ़

छोटेडोंगर में सीएम भूपेश बघेल ने महिला समूह के लिए बोर और शेड निर्माण की घोषणा की

Nilmani Pal
20 May 2022 7:52 AM GMT
छोटेडोंगर में सीएम भूपेश बघेल ने महिला समूह के लिए बोर और शेड निर्माण की घोषणा की
x

नारायणपुर। नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुंदरम पोयाम ने बताया 50 क्विंटल धान बेचने पर उनके खाते में तुरंत पैसे आ गए, और मेरा एक लाख रुपए का कर्ज माफ भी हुआ। मुख्यमंत्री के पूछने पर कि क्या किया पैसे का किसान पोयाम ने कहा खेत में घेरा करवाया है।

आगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लता बाई मंडावी को लता दीदी कहकर संबोधित किया। लता दीदी ने बताया कि बिहान समूह बनाकर उन्होंने 50 क्विंटल गोबर खरीदा है। मशरूम की खेती कर रही है, और 2 सौ रुपए प्रति किलो में बेच रही हैं। यहां महिला के द्वारा तैयार तिखुर युक्त पेय मुख्यमंत्री ने पीया। महिला की मांग पर मुख्यमंत्री ने समूह के लिए बोर और शेड निर्माण की घोषणा की।


Next Story