छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा, भनपुरी सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की राशि देने का किया ऐलान

HARRY
21 Aug 2021 3:36 PM GMT
सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा, भनपुरी सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की राशि देने का किया ऐलान
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले के भानपुरी-चमिया में आज सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने बस्तर जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना में घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत कर देने की कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में मतीबाई कश्यप, सनीबाई कश्यप, जानकी कश्यप और फूलमती मौर्य का निधन हुआ है। घटना में घायल ऑटो चालक सहित तीन घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

Next Story