
x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली से असम पहुंचे हैं। असम में मुख्यमंत्री बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं। कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग प्रोग्राम में सीएम बघेल बूथ जीतने का मंत्र दे रहे हैं। सीएम भूपेश राहा में आयोजित ट्रेनिंग प्रोग्राम में कांग्रेस के नेता और कार्यकता एकजुट हुए हैं। बीते रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के असम दौर के दौरान भी सियासी पारा चढ़ा रहा है। राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी राहुल गांधी की चुनावी सभा में शामिल हुए।
वहीं आज सीएम भूपेश दिल्ली से असम पहुंचे है। मुख्यमंत्री राहा में कार्यकर्ताओं को चुनावी रण में जीत को लेकर उनमें जोश भरेंगे। कांग्रेस संगठन को मजबूर करने के कई टिप्स दे रहे हैं।
Next Story