छत्तीसगढ़
सीएम बघेल ने कुनकुरी में पत्रकार भवन के लिए 15 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की
Nil dhankar
26 Jun 2022 11:56 AM IST

x
जशपुर। सीएम भूपेश बघेल ने कुनकुरी में पत्रकार भवन के लिए 15 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। सीएम ने कहा - छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान बनी है। राम वन गमन पर्यटन परिपथ, देवगुड़ी, आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन, पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने से एक नई पहचान बनी है।
अभियान चलाकर जिले में पात्र लोगों का जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए कहा, मात्रात्मक त्रुटि के दृष्टिगत जिन जातियों को अधिसूचित किया गया है,उसकी जांच कराकर समस्या का निराकरण करे लोगों को अनावश्यक परेशानी ना हो, इस बात का सभी अधिकारियों को विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए. साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए है.
Next Story





