छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 24 घंटों के भीतर बरसेगा बादल, मौसम विभाग ने जताया अनुमान

Nilmani Pal
3 July 2022 11:40 AM IST
छत्तीसगढ़ में 24 घंटों के भीतर बरसेगा बादल, मौसम विभाग ने जताया अनुमान
x

रायपुर। राज्य के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर निकल कर सामने आ रही हैं। मौसम जानकारों के मुताबिक अगल 24 घंटों के भीतर राज्य के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना हैं। मानसून के कारण बस्तर,बिलासपुर और दुर्ग संभागों का तापमान तेजी से गिरा हैं। जिसकी वजह से वहां बारिश का माहौल बन रहा हैं। कई जगहों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका हैं।

राजधानी रायपुर में भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही हैं। महासमुंद जिले का तापमान जान जला रही हैं। जिले का तापमान वर्षा ऋतु में 35.3 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं रायपुर का तापमान 33.8, धमतरी का 33.6 और कोरबा का 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Next Story