नागालैंड

नागालैंड सहित कई राज्यों में आंधी के साथ बरसे बादल, मौसम विभाग ने जारी की ऐसी चेतावनी

Neha Dani
16 April 2022 8:07 AM GMT
नागालैंड सहित कई राज्यों में आंधी के साथ बरसे बादल, मौसम विभाग ने जारी की ऐसी चेतावनी
x
सौराष्ट्र और कच्छ, मराठवाड़ा और तटीय आंध्र प्रदेश में मुख्य रूप से मौसम शुष्क बना रहा।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहा। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तामपान शून्य 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। लक्षद्वीप के अधिकांश स्थानों पर, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, अंडमान, निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर और देश के बाकी हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा। ओडिशा के सोनपुर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली औऱ पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में गर्म हवाएं/लू की स्थिति देखी गयी। इस दौरान पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर, बिहार और पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, झारखंड में अधिकांश स्थानों, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गंगेय पश्चिम बंगाल में कई स्थानों, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ स्थानों, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, कोंकण, गोवा और गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटे में जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, पश्चिम उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर आंधी के साथ बादल की गरज सुनी गई। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अधिकांश स्थानों पर और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और केरल में कुछ स्थानों पर, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ी।
इस बीच कर्नाटक में सिलिकॉन सिटी के नाम से मशहूर बेंगलुरु में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को यहां मध्यम से भारी बारिश होने अनुमान व्यक्त किया हैं। झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ, मराठवाड़ा और तटीय आंध्र प्रदेश में मुख्य रूप से मौसम शुष्क बना रहा।


Next Story