छत्तीसगढ़

रायपुर में आज बादल साफ, खिली धूप

Nil dhankar
23 Oct 2022 9:19 AM IST
रायपुर में आज बादल साफ, खिली धूप
x

रायपुर। चक्रवात 'सीतरंग ' के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की संभावना बढ़ गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। हालांकि आज और कल बादल साफ रहेंगे। जिसके चलते तापमान में गिरावट का दौर जारी है। प्रदेश में बीते सप्ताह से बारिश थम गया है। वहीं बादल साफ होने से तापमान में गिरावट हुई है। जिसके चलते ठंड का एहसास हो रहा है। राजधानी रायपुर के आउटर में गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। रात के अलावा दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है। आज भी सुबह से बादल साफ नजर आए।

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में चक्रवात सीतरंग का प्रभाव रहेगा। दिवाली के दौरान प्रदेश के कई जिलों में इसका असर ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में गहरा अवदाब बन रहा है। जिसके बाद 24 अक्टूबर को चक्रवात में अवदाब में परिवर्तित होगा। इसी असर से बारिश की संभावना है।


Next Story