छत्तीसगढ़

प्रदेश भर में छाए बादल, रायपुर का तापमान सात डिग्री गिरा

HARRY
20 Jun 2022 3:39 PM GMT
प्रदेश भर में छाए बादल, रायपुर का तापमान सात डिग्री गिरा
x
सीजी न्यूज़

रायपुर: प्रदेश भर में मानसून पहुंच चुका है और इसके प्रभाव से सोमवार को प्रदेश भर में बादल छाए रहने के साथ ही वर्षा भी हुई। बादल छाए रहने और हल्की वर्षा के चलते राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे रहा।

वहीं बिलासपुर का भी अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी तंत्र के चलते मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार है। साथ ही बिजली भी गिर सकती है।
सोमवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाए रहे और हल्की वर्षा भी हुई। इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और मौसम में ठंडकता बढ़ गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब मानसून प्रदेश भर में सक्रिय हो गया है। आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। बादल छाए रहने के साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। बारिश को देखते हुए अब बाजार में भी रेनकोट व छातों का बाजार सज गया है।
छूरा 10 सेमी, कोटा 9 सेमी, लोरमी 8 सेमी, पथरिया 7 सेमी, महासमुंद 6 सेमी, बोड़ला 5 सेमी, तखतपुर 4 सेमी,बलौदाबाजर-बिलासपुर 4 सेमी,सिमगा-राजनांदगांव-रायपुर-जांजगीर 1 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में बारिश हुई।
यह बन रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून अब पूरे प्रदेश में पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि उत्तरी सीमा पोरबंदर बड़ौदा शिवपुरी रीवा चरक है। मानसूनी तंत्र के प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है।
यह रहा तापमान
रायपुर 28.6 24.6
बिलासपुर 29.4 22.2
जगदलपुर 31.0 25.6
अंबिकापुर 31.2 22.3
पेन्ड्रा रोड 30.1 19.6
दुर्ग 28.6 24.2
Next Story