छत्तीसगढ़

पहाड़ को छू रहा बादल, दंतेवाड़ा की तस्वीर

Nilmani Pal
18 May 2024 10:46 AM IST
पहाड़ को छू रहा बादल, दंतेवाड़ा की तस्वीर
x

दंतेवाड़ा। एक ओर जहां जम्मू-कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है, वहीं दूसरी ओर दंतेवाड़ा के बैलाडीला की खूबसूरत घाटियों की तुलना भी इससे की जाती है। बारिश के बाद यहां बादल काफी नीचे रहते हैं। ठंडी हवाओं के साथ-साथ यहां जमी ओस भी कश्मीर से कम नहीं लगती।

मानसून से पहले हुई बारिश से बैलाडीला की पहाड़ियों पर स्थित आकाश नगर में बादलों का डेरा देखने को मिला। वहीं इस खूबसूरत नजारे को NMDC के कर्मचारी अशोक नाग ने अपने कैमरे में कैद किया है। आकाश नगर की खूबसूरती की यह इस साल की पहली तस्वीर है।

गुरुवार और शुक्रवार को पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश के बाद बादल काफी नजदीक आ गए। नजारा ऐसा है कि यहां की मनोरम वादियां और ठंडी हवाएं हर किसी का मन मोह ले, लेकिन विडंबना है कि, पहाड़ी NMDC के अंडर में है। माइनिंग इलाका और खतरनाक घाट होने की वजह से आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रहता है।

Next Story