छत्तीसगढ़

कपड़ा व्यवसायी की हत्या, खेत में मिली डेड बॉडी

Nilmani Pal
29 Aug 2023 12:46 PM IST
कपड़ा व्यवसायी की हत्या, खेत में मिली डेड बॉडी
x
छग

कोरबा। जिले से खूनी वारदात का मामला सामने आया है. जहां कपड़ा व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थिति में खेत में लाश मिली है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. परिजन कत्ल की आशंका जता रहे हैं. वहीं पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

बता दें कि, पूरी घटना उरगा थाना अंतर्गत कनकी गांव की है. जानकारी के अनुसार, चंद्र कुमार बंजारे कनकी मेले में कपड़ा दुकान लगाने गया था. देर रात घर वापस नहीं आने पर परिजन कनकी पहुंचे. जहां काफी खोजबीन के बाद गांव के पास खेत में लाश मिली है. जानकारी के अनुसार, कपड़ा व्यवसायी मेले में कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ है. मृतक के पिता का कहना है कि, हर सोमवार को कनकी कनकेश्वर धाम में मेले में कपड़ा दुकान लगाता था. उसकी हत्या की गई है. उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि, घटना की सूचना पर मार्ग कायम कर जांच की जा रही है. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा.


Next Story