छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता का समापन समारोह कल, स्कूल शिक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

Nil dhankar
5 Sept 2025 6:00 PM IST
राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता का समापन समारोह कल, स्कूल शिक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि
x

बलौदाबाजार। 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता का समापन समारोह क़ा आयोजन शनिवार को अपरान्ह 1:30 बजे से पण्डित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल खेल मैदान बलौदाबाजार में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव एवं अध्यक्षता राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे। समारोह में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर- चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि होंगे।

इस अवसर पर विजेताओं को पुरस्कार वितरण एवं शिक्षकों को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण, शिक्षा में बेहतर व नवाचारी करने वाले शिक्षकों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं सेवा निवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।

नकली ई- चालान धोखाधड़ी से सावधानी बरतने की जरुरत

हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ राज्य आरटीओ ई-चालान से सम्बंधित धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे है जिसमें नकली ई- चालान के माध्यम से लोगों को ट्रेफिक नियम तोड़ने के बारे में झूठे सन्देश भेजकर लोगों के व्यक्तिगत जानकारी और जमा खाते से राशि चुरा लेते हैं। ऐसे धोखाधड़ी से बचने के लिए सावधान रहने की जरुरत है।

जिला परिवहन अधिकार ने बताया कि अपने वास्तविक ई चालान को जांच करने के लिए विभागीय वेबसाईट echallan.pariwahan.gov.in जाकर पे ऑनलाइन पर क्लिक कर चालान नंबर व कैप्चा कोड एवं ओटीपी डालकर चालान विवरण सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पुलिस एवं परिवहन विभाग के प्रवर्तन अमले द्वारा जब भी ई -चालान किया जाता है, पंजीकृत मोबाइल से टेक्स्ट मेसेज आधिकारिक वेबसाईट से ही भेजे जाते हैं।किसी ई चालान मैसेज के साथ कोई लिंक मिलता है तो उस पर क्लिक न करें।किसी अजनबी को ऑनलाइन भुगतान न करें, धोखेबाज कॉल,सन्देश या एप्प के सम्बन्ध में निकट पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करें।

Next Story