छत्तीसगढ़

बीईओ कार्यालय में पदस्थ लिपिक की मौत, कीटनाशक सेवन कर किया सुसाइड

Admin2
9 July 2021 2:59 PM GMT
बीईओ कार्यालय में पदस्थ लिपिक की मौत, कीटनाशक सेवन कर किया सुसाइड
x

फाइल फोटो 

छत्तीसगढ़

कोरबा। लिपिक के जहर सेवन के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बीईओ कार्यालय कोरबा में लिपिक ने कार्यालयीन समय में कीटनाशक का सेवन कर लिया था। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान लिपिक ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार बीईओ कार्यालय कोरबा में श्याम कुमार मानसर सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ था। लिपिक प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी कार्यस्थल पर उपस्थित हुआ था। दोपहर 1 बजे लिपिक ने कार्यालय में ही सल्फॉस नामक जहरीला कीटनाशक पी लिया। बीईओ व सहकर्मियों ने तत्काल शहर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। लिपिक की हालत में सुधार न आता देख अपोलो बिलासपुर रिफर कर दिया था। आक्सीजन सपोर्ट पर होने के बावजूद लिपिक की हालत नाजुक बनी हुई थी। शुक्रवार को लिपिक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Next Story