छत्तीसगढ़
आय से 1049 गुना ज्यादा संपत्ति, ACB रेड में पकड़े गए क्लर्क को 4 साल की सजा
jantaserishta.com
15 Aug 2026 8:19 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
अंबिकापुर: अंबिकापुर कलेक्ट्रेट में पदस्थ रहे क्लर्क ऋषि सिंह को आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष सत्र न्यायालय ने 4 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। वर्ष 2013 में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने उनके घर पर छापा मारा था। जांच में मिली नगदी, जेवर और अचल संपत्तियों का मूल्य उनकी वैध आय से 1049 गुना अधिक पाया गया था।
मामले में ACB ने 2018 में अभियोग पत्र विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की अदालत में पेश किया था। मामले की सुनवाई के दौरान क्लर्क अपनी बेहिसाब संपत्ति के आय का स्रोत नहीं बता सके। कोर्ट ने क्लर्क की सभी जमानत खारिज कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर ने अंबिकापुर के कलेक्ट्रेट में पदस्थ क्लर्क ऋषि सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए 18 जून 2013 को उनके केदारपुर स्थित मकान में छापा मारा था। ACB की जांच में उनके निवास से 14 लाख 12 हजार रुपये नगद, लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर जब्त किए गए थे। उनके नाम पर कई अचल संपत्तियां मिलीं। क्लर्क की कुल संपत्ति, कुल आय से 1049 गुना अधिक मिली थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





