छत्तीसगढ़

कांकेर शहर के बैजनाथ तालाब किनारे चलाई गई सफाई अभियान

Nil dhankar
16 Aug 2024 4:44 PM IST
कांकेर शहर के बैजनाथ तालाब किनारे चलाई गई सफाई अभियान
x

कांकेर kanker news। शहर के मध्य जिला कार्यालय के सामने स्थित बैजनाथ तालाब के किनारे आज सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्रमदान कर सहभागिता निभाई। उक्त सफाई अभियान में शामिल होकर कांकेर विधायक आशाराम नेताम और कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने भी श्रमदान किया। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों से अपने शहर को स्वच्छ रखने के लिए सफाई अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की। Baijnath Pond

आज सुबह 7:30 बजे नया बस स्टैण्ड के पास स्थित बैजनाथ तालाब के किनारे बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के सदस्य, नगर सैनिकों और नगर पालिका के कर्मचारियों ने एकजुट होकर सफाई अभियान में अपना योगदान दिया। उल्लेखनीय है कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए लगातार विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और सामाजिक संगठन सहित सभी वर्ग के लोग श्रम दान कर अपना योगदान दे रहे हैं।

स्वच्छता अभियान के तहत नगर के ऐतिहासिक प्राचीन डढ़िया तालाब को जलकुंभी मुक्त कराया गया। इसी क्रम को आगे जारी रखते हुए कलेक्टर क्षीरसागर ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए थे, जिसके परिपालन में विभिन्न विभागों में भी सफाई की गई और कार्यालयीन रखरखाव समुचित ढंग से किया गया।


Next Story