छत्तीसगढ़
भुवनेश्वरपुर में अमृत सरोवर परिसर में चला स्वच्छता अभियान
Shantanu Roy
10 July 2026 11:27 PM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में आज विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम भुवनेश्वरपुर में एसडीएम रामानुजनगर के नेतृत्व में पंचायत भवन एवं अमृत सरोवर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, बिहान की स्वच्छाग्रही दीदियों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की। स्वच्छता अभियान में जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, पूर्व जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, बीएमओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान जिन लोगों द्वारा अपने घरों एवं दुकानों के सामने कचरा फेंका गया था, उन्हें भी मौके पर बुलाकर स्वच्छता अभियान में शामिल किया गया। साथ ही उन्हें भविष्य में खुले स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने तथा स्वच्छता बनाए रखने की समझाइश दी गई। अभियान के अंत में उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा अपने घर, गांव और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





