छत्तीसगढ़

बस की चपेट में आया क्लीनर, सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती

Nilmani Pal
20 May 2023 9:07 AM IST
बस की चपेट में आया क्लीनर, सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती
x
छग

बलरामपुर। वाड्रफनगर से होकर रायपुर जाने वाली बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया है. जिसे वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था. लेकिन उसकी हालत बिगड़ने होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

दरअसल, शुक्रवार रात करीब 9 बजे नवीन बस का चालक बस को बैक कर रहा था. इस दौरान बस बाउंड्र से टकरा गई. जिसकी चपेट में पीछे खड़ा क्लीनर आ गया. बस और बाउंड्री के बीच में क्लीनर काफी देर फंसा रहा. काफी प्रयासों के बाद लोगों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल में दाखिल कराया. घटना के बाद बस चालक गाड़ी छोड़कर वहां से फरार हो गया. लोगों ने दीवार तोड़कर क्लीनर को बाहर निकाला.


Next Story