छत्तीसगढ़

रेलवे कॉलोनियों में क्लीन एयर ग्रीन स्पेस जागरूकता अभियान चलाया

Nilmani Pal
29 May 2026 5:11 PM IST
रेलवे कॉलोनियों में क्लीन एयर ग्रीन स्पेस जागरूकता अभियान चलाया
x

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026” (15 मई से 5 जून 2026) के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 27 से 30 मई 2026 तक मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर व्यापक जन-जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान “पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और संसाधनों के संतुलित उपयोग के साथ भविष्य उन्मुख रेल परिचालन की दिशा में रेलवे के सतत प्रयास किए जा रहे हैं अपने आसपास हरियाली बढ़ाने आउटडोर एक्टिविटी करने। साथ ही यात्रियों एवं कर्मचारियों को एकल-उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग से बचने, प्लास्टिक अपशिष्ट के उचित निपटान तथा स्टेशन परिसरों को स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाए रखने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा हैं।

क्लीन एयर ग्रीन स्पेस जागरूकता अभियान के अंतर्गत डब्ल्यूआरएस एवं खारून रेल विहार रेलवे कॉलोनी में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। रेलवे स्कूल बी एम वाय भिलाई में ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिता कराई गई जिसमें एनवायरमेंट क्लाइमेट चेंज विषय सम्मिलित किए गए।

Next Story