छत्तीसगढ़
बिलासपुर में हुई झड़प, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ लिया एक्शन
Nil dhankar
16 March 2025 8:01 AM IST

x
पढ़े पूरी खबर
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में होली के दिन दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, बात झड़प और मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडो से जमकर मारपीट हुई। इतना ही नहीं इस वारदात में लोगों ने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा और उन भी जमकर पीटा। वहीं अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के धुरीपारा में शराब बेचने का विरोध करने और होली खेलने के बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई और जमकर लाठी डंडे चले। वहां मौजूद लोगों से इस घटना का वीडियो बना लिया। वहीं अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Tagsबिलासपुर में हुई झड़पपुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ लिया एक्शनबिलासपुर आज की खबरबिलासपुर छत्तीसगढ़बिलासपुर आज की खबरबिलासपुर मारपीटबिलासपुर सिविल लाइन थानाबिलासपुर छत्तीसगढ़ न्यूज़बिलासपुर मारपीट की खबरClash took place in Bilaspurpolice took action against both the sidesBilaspur today's newsBilaspur ChhattisgarhBilaspur fightBilaspur Civil Line Police StationBilaspur Chhattisgarh NewsBilaspur fight news
Next Story





