छत्तीसगढ़

दो गुटों के बीच मारपीट, युवती को भी बनाया निशाना

jantaserishta.com
11 July 2026 12:07 PM IST
दो गुटों के बीच मारपीट, युवती को भी बनाया निशाना
x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक बार फिर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश को लेकर 50 से अधिक युवकों ने पंप हाउस कॉलोनी पहुंचकर एक युवक और उसके साथियों के साथ मारपीट की। घटना में एक युवती के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, 15 ब्लॉक और पंप हाउस कॉलोनी के युवकों के बीच पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते बड़ी संख्या में युवक कथित तौर पर हथियार लेकर पंप हाउस कॉलोनी पहुंचे और हरीश राव और उसके साथियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावर घर के भीतर घुस गए और वहां मौजूद लोगों के साथ भी मारपीट की।
पीड़ित पक्ष का दावा है कि कुछ समय पहले स्कूल के पास लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध करने के बाद से दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। इसी बात को लेकर पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी है और उसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के दौरान एक युवती के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।
मारपीट की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर एफआईआर कायम कर ली है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story