छत्तीसगढ़
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp अकाउंट हैक होने का दावा, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
13 Oct 2026 1:18 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
सूरजपुर: साइबर अपराधों की लगातार संख्या बढ़ रही है. आए दिन व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने की खबर सामने आती है. अब छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है. अकाउंट के हैक होने के बाद साइबर ठग उनके संपर्क में मौजूद लोगों को फर्जी संदेश भेजकर पैसे की मांग कर रहे हैं
हैक किए गए मंत्री राजवाड़े के व्हाट्सएप अकाउंट से भेजे जा रहे संदेश में लिखा जा रहा है कि, एक छोटी सी हेल्प चाहिए, मेरा यूपीआई ब्लॉक हो गया है, अर्जेन्ट है, 32000 रुपए चाहिए. साथ ही एक QR कोड (स्कैनर) भी भेज रहे हैं, ताकि लोग ऑनलाइन भुगतान कर दें.
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम और नंबर का दुरुपयोग कर की जा रही इस साइबर ठगी से न केवल मंत्री बल्कि उनके परिचितों और आम लोगों में भी चिंता का माहौल है. बताया गया है कि वह आज सुबह सूरजपुर में आयोजित रोड सेफ्टी कार्यक्रम के तहत बाइक रैली आयोजन में व्यस्त थीं.
मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने और उनके संपर्कों को फर्जी संदेश भेजकर पैसे मांगने के मामले में जांच कर रही है.
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए अपना व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने की जानकारी दी है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए बताया कि अगर उनके व्हाट्सएप से पैसे की मांग की जाती है तो सावधान रहें, साथ ही किसी भी लिंक पर क्लिक न करें. इस सन्देश को गंभीरता से लेने की अपील की गई है.
Tagsव्हाट्सएप अकाउंट हैकमंत्री व्हाट्सएप अकाउंट हैकलक्ष्मी राजवाड़ेWhatsApp account hackedMinister's WhatsApp account hackedLakshmi Rajwade
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





