छत्तीसगढ़

सिविल लाइन पुलिस को मिली सफलता, 2 चाकूबाज गिरफ्तार

Shantanu Roy
18 Aug 2021 2:24 PM GMT
सिविल लाइन पुलिस को मिली सफलता, 2 चाकूबाज गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। आदतन बदमाश समेत दो चाकूबाज आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपी शिकायत के बाद फरार थे। मुखबीर की सूचना के बाद पकडे गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित रमजान निवासी मरीमाई मंदिर ने थाना पहुंचकर शिकायत की। रमजान नेबताया कि 15 अगस्त की रात्रि साढ़े 11 बजे मोहल्ले से सवारी निकली। और वह कब्रिस्तान के पास खड़े होकर देख रहा था।

रमजान ने बताया कि इसी बीच गदर ऊर्फ मानस मेश्राम, गोल्डी और अन्य लोग आए। भीड़ में घुसकर हुल्लड़ करने लगे। मना करने पर तीनों ने मां बहन की गाली देना शुरू कर दिया। गदर ने धमकी ने हत्या की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया। हमले सिर हाथ चोट आयी। इसके अलावा गदर के साथियों ने लात घूंसों से पीटा।

पुलिस के अनुसार शिकायत के बाद तीनो आरोपी फरार हो गए। पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि गदर और उसका दोस्त अनन्य भीमटे अपने ही घर के पास देखे गए हैं। तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनो आरोपियों को धर दबोचा गया। ]
आरोपियों ने चाकूबाजी की घटना को कबूल किया। दोनोंको गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया। सिविल लाइन थानेदार ने बताया कि गदर मेश्राम आदतन अपराधी है। थाने में उसके खिलाफ आधा दर्जन अपराध दर्ज है।
छेड़छा़ड़ का आरोपी पकड़ाया
पीड़िता के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़ने के बाद न्यायालय के हवाले कर दिया गया है। सरकन्डा पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट की शिकार पीडिता की शिकायत पर आरोपी को धर दबोचा है। पीड़िता ने बताया कि गोलू ऊर्फ अजय अशोक नगर में रहते है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ छेड़छाड़ किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी गोलू उर्फ अजय की तलाश शुरू हुई अजय को अशोकनगर डीएलएस कालेज के पास नाबालिक आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया।
Next Story