छत्तीसगढ़

सिविल लाईन पुलिस की कार्रवाई, बटनदार चाकू के साथ आरोपी विकास टाण्डी गिरफ्तार

Nilmani Pal
17 Oct 2021 10:50 AM GMT
सिविल लाईन पुलिस की कार्रवाई, बटनदार चाकू के साथ आरोपी विकास टाण्डी गिरफ्तार
x

रायपुर। थाना सिविल लाईन पुलिस ने बटनदार चाकू के साथ आरोपी विकास टाण्डी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी एक व्यक्ति थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत ताज नगर पंडरी स्थित झंडा चैक पास धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना पर थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विकास टाण्डी निवासी गांधीनगर सिविल लाईन रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी विकास टाण्डी के कब्जे से 01 नग बटनदार धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 501/21 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी - विकास टाण्डी पिता विक्रम टाण्डी उम्र 21 वर्ष निवासी 12 खोली गांधीनगर थाना सिविल लाईन रायपुर।

Next Story