छत्तीसगढ़

सिविल इंजीनियर ने किया सुसाइड, प्राइवेट कंपनी में था कार्यरत

Nilmani Pal
25 March 2022 4:35 PM IST
सिविल इंजीनियर ने किया सुसाइड, प्राइवेट कंपनी में था कार्यरत
x
छग

दुर्ग। दुर्ग जिले में एक सिविल इंजीनियर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में उसने खुद की परेशानी खुदकुशी करने की बात लिखी है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

उतई पुलिस के मुताबिक उसने मृतक शशि कुमार पटले (28 साल) चौहान टाउन भिलाई का रहने वाला है। उसने बीई की पढ़ाई की थी। वह अपने मामा के लड़के के साथ रहता था। वह जलावर्धन योजना की ठेका कंपनी एफएसटीपी नामक प्राइवेट कंपनी में फील्ड सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत था। उसकी कंपनी का ऑफिस दुर्ग जिला अंतर्गत ग्राम पतोरा में है। शशि ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्हत्या कर लिया है। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। अपने सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह आत्महत्या स्वयं की परेशानी के चलते कर रहा है। उसने यह भी लिखा है कि उसकी मौत के बाद किसी को भी परेशान ना किया जाए।


Next Story