छत्तीसगढ़

ग्राम कामानार में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन

Shantanu Roy
1 Feb 2023 6:35 PM GMT
ग्राम कामानार में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन
x
छग
जगदलपुर। ई/241 बस्तरिया बटालियन कामानार की ओर से 31 जनवरी 2023 को ग्राम कामानार थाना दर्भा, जिला बस्तर में सिविक एक्सन प्रोग्राम का आयोजन किया, जिसके अन्तर्गत आायों के लिए खेल-कूद का समान जैसे कि बॉलीबाल, बॉलीबाल नेट, कैरम बोर्ड व क्रिकेट किट आदि सामान व स्थानीय जनता और जरूरतमंदों के लिए घरेलू ध् रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली चीजें जैसे कि छाता, मच्छरदानी कंबल कपडो और अन्य सामानों का भी का वितरण किया गया। इसी कड़ी में उपस्थित जनता के लिए बस्तरिया बटालियन की ओर से भोजन का भी बंदोबस्त किया गया. जिसमें कामानार व आसपास के ग्रामीणों ने भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पद्माकुमार ए कमाण्डेंट 241 बस्तरिया बटालियन की ओर से किया गया। उन्होंने ने गांव वासियों को संबोधित करते हुए बताया कि सुरक्षा बल और स्थानीय नागरिकों के बीच संबंध बढ़ाने का लक्ष्य को लेकर सिविक एक्सन प्रोग्राम किया जाता है। इसे गुणा पीढ़ी को खेल कूद में रूचि बढाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
खेलकूद से स्वास्थ्य ही नहीं अपितु मानसिक व सामाजिक विकास भी होता है। उन्होंने ने बताया कि हमारी बस्तरिया बटालियन आपकी सुरक्षा व सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। हम नि:स्वार्थ एवं निष्ठा भाव से आप लोगों के लिए कार्य करते रहेंगे ताकि समाज के सभी तबके के लोगों का समानांतर विकास हो सके। उन्होंने ने ग्रामीणों को यह भी बताया कि यदि किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है, उसे जल्द से जल्द बस्तरिया बटालियन को सूचित करने का प्रयास करें, ताकि उसे दूर करने के प्रयास किए जा सकें। कार्यक्रम के दौरान पद्माकुमार ए. कमाण्डेंट 241 बटालियन, श्रीकुमार बारा (द्वितीय कमान अधिकारी) डॉ. मिश्रा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. वर्षा रोज ऑ. जोन, चिकित्सा अधिकारी, सविता सिंह सहायक कमाण्डेन्ट, रजन कुमार सिंह (सहायक कमांडेंट ई/241) के अतिरिक्त थम कश्यप जनपद उपाध्यक्ष दर्भा, शिशुपाल सिन्हा स्॥ह्र दरभा उप निरीक्षक रामविलास में पुलिस चौकी कामानार प्रभारी, ग्राम प्रधान कामानार सुरेश कुमार कश्यप के साथ स्थानीय ग्रामीण व 241 बस्तरिया बटालियन के जवान मौजूद रहे।
Next Story