शहर के चर्चित सटोरिए पुलिस के हत्थे चढ़े, लाखों की सट्टा पट्टी सहित 5 गिरफ्तार

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी में जुआ एक्ट के प्रकरण में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 7 सट्टा-पट्टी, 5 डॉट पेन और नगदी 4360 रूपए जब्त की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी थाना पुरानी बस्ती राजेश सिंह के निर्देशानुसार राज टावर के सामने ब्रम्हपुरी में पुलिस टीम ने दबिश दी।
यहां पर 2 व्यक्तियों को दांव लगाकर हार जीत का सट्टा खिलाते गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 2 सट्टा-पट्टी, 2 डॉट पेन और नगदी 1240 रूपए जब्त किए गए। नाम पता पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम ओगरे बाघ और प्रदीप यादव बताया।
इसके बाद कुशालपुर गिट्टी खदान के पास पुलिस टीम ने दबिश दी। यहां पर 2 व्यक्ति हारजीत का दांव लगा कर सट्टा खिलाते मिले। उनके कब्जे से 2 सट्टा-पट्टी, 2 डॉट पेन और नगदी 1240 रूपए जब्त किए।
नाम पता पूछने पर अपना नाम रविन्द्र दौड़िया और प्रदीप सिंह चंदेल बताया। इसी तरह राष्ट्रीय चौक आदिवासी कालोनी कुशालपुर में मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर दबिश दी गई। यहां एक व्यक्ति सट्टा खिलाते मिला।
आरोपी के कब्जे से 3 सट्टा-पट्टी और नगदी 2000 रूपए जब्त किए। नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम दीपेश तिवारी बताया। इस तरह आरोपियों के कब्जे से कुल 7 सट्टा-पट्टी, 5 डॉट पेन और नगदी 4360 रूपए जब्त किए। आरोपियों को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।
जनता से रिश्ता के खबर का असर
जनता से रिश्ता लगातार शराब बिक्री और नशे के कारोबार पर खबर प्रकाशित करता आ रहा है। जिस खबर का असर देखने को मिल रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





