छत्तीसगढ़

धूं-धूंकर जल उठी सिटी बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान, VIDEO

jantaserishta.com
9 May 2026 8:08 PM IST
धूं-धूंकर जल उठी सिटी बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान, VIDEO
x
देखें वीडियो.
रायपुर: अब से कुछ देर पहले स्टेशन से खरोरा जा रही सिटी बस में आग लग गई। बस सवार सभी यात्रियों ने कूदकर, तो गेट से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। बस रोज की तरह शाम की रिटर्न ट्रिप में रेलवे स्टेशन से खरोरा लौट रही थी। सड्डू साइंस सिटी सेंटर टर्निंग से पहले ड्राइविंग साइड पर बस के बीच डीजल टैंक के पास अकस्मात आग लग गई। बस धू धू कर जल उठी। यात्रियों ने किसी तरह उतर कूद कर जान बचाई। रिटर्न ट्रिप होने की वजह से बस में यात्री खचाखच सवार थे। आग लगने की वजह से पुराने विधानसभा रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। समझा जा रहा है कि रोजाना की आवाजाही से मेंटेनेंस न होने की वजह से तकनीकी ख़राबी ने इसे आग की चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंच पंडरी पुलिस ने बचाव कार्य कर रही है।
बस में अग्निश्मन उपकरण नहीं होने से भी आगे भभक उठी। साथ ही दमकल की गाडी समय पर ना पहुंचने से आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। यह बस सिटी बस एजेंसी द्वारा चलायी जा रही थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story