छत्तीसगढ़
अनाधिकृत व्यक्तियों को गोपनीय जानकारी देने से बचें नागरिक: कलेक्टर वसंत
Shantanu Roy
1 May 2026 9:32 PM IST

x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। जिले में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है, जोकि 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस चरण के तहत जिले के प्रत्येक मकानों का भौतिक सत्यापन करते हुए उसकी स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं एवं अन्य मूलभूत जानकारियों का संकलन किया जाएगा। कलेक्टर अजीत वसंत ने जनगणना कार्यों की प्रगति का जायजा लेने हेतु ग्राम पंचायत आमदरहा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगणकों से जनगणना प्रक्रिया की जानकारी ली तथा कार्य की गुणवत्ता के साथ समय पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण नागरिकों को जागरूक करने के लिए मुनादी कराने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि नागरिकों द्वारा दी गई समस्त जानकारी जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत पूर्णतः गोपनीय रखी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एकत्रित आंकड़ों को सुरक्षित सर्वर पर एन्क्रिप्टेड रूप में संग्रहित किया जाए तथा किसी भी व्यक्ति विशेष की पहचान, नाम अथवा पता सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने जनगणना के नाम पर होने वाले संभावित फर्जीवाड़े से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि नागरिक केवल शासन द्वारा अधिकृत प्रगणकों को ही सही एवं सत्य जानकारी प्रदान करें। कलेक्टर वसंत ने कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का निर्माण एवं संसाधनों का न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने समस्त नागरिकों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, तहसीलदार कृष्णा कवंर सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





