छत्तीसगढ़

CISF जवानों ने युवक को बेरहमी से पीटा, कोयला चोरी का आरोप लगाते टूट पड़े

Nil dhankar
25 Jun 2023 5:53 PM IST
CISF जवानों ने युवक को बेरहमी से पीटा, कोयला चोरी का आरोप लगाते टूट पड़े
x
छग

सूरजपुर। सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ वर्दीधारी एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। इस घटना के बाद पीड़ित युवक और उसके परिजन इतना डरे हुए हैं कि वह इस मामले की शिकायत करने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, वही पीड़ित युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

बिस्तर पर पड़ा यह शख्स है टोमिन राम। इसका कुसूर मात्र इतना था कि यह घूमने के लिए एसईसीएल के गायत्री कोयला खदान जा पहुंचा था, जिसके बाद सीआईएसफ के जवानों ने इसे पकड़ लिया और कोयला चोरी का आरोप लगाते हुए इसकी सरेआम बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उनके द्वारा इस मारपीट का वीडियो बनाया गया और इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। कई घंटों तक बंधक रखने के बाद आखिरकार उसे छोड़ दिया गया, वह किसी तरह घर पहुंचा और अपनी आपबीती अपने परिजनों को बताई। बताया जा रहा है उसके शरीर में काफी गंभीर चोटें आई हैं। इस पूरे मामले में एसईसीएल प्रबंधन ने चुप्पी साध रखी है।


Next Story