छत्तीसगढ़

जान बचाकर भागे CISF जवान, डीजल चोरों ने की कुचलने की कोशिश

Nil dhankar
21 May 2022 3:37 PM IST
जान बचाकर भागे CISF जवान, डीजल चोरों ने की कुचलने की कोशिश
x

कोरबा। कोल माइंस में कोयला चोरी का वायरल VIDEO अभी चर्चा में है। वहीं, अब सोशल मीडिया में एक और VIDEO तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डीजल चोर बदमाश पिकअप रिवर्स कर CISF के जवानों को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान जवान जान बचाने भागते नजर आ रहे हैं। यहां कोयला खदानों में डीजल चोर गिरोह लंबे समय से सक्रिय हैं।

गेवरा, कुसमुंडा सहित अन्य कोयला खदानों में SECL के बड़े वाहनों से डीजल चोरी का अवैध धंधा पिछले लंबे समय से चल रहा है। ये इतने बेखौफ हैं कि इन्हें रोकने वाले CISF के जवानों पर हमले के मामले आए दिन सामने आते हैं। बदमाशों का गैंग यहां कट्‌टे की नोक पर डीजल चोरी करता है। रोज लाखों के डीजल चोरी के मामले में गैंगवार, गोलीबारी भी हो चुकी है। इनकी खुलेआम गुंडागर्दी की शिकायतें लगातार सबूत के साथ मिलते रही है। ऐसा ही एक VIDEO सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसमें पिकअप सवार बदमाशों को रोकने पर CISF जवानों को गाली दी जा रही है। इसके बाद पिकअप रिवर्स कर उन्हें कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।

Next Story