छत्तीसगढ़

CISF जवान को मारा चाकू, लोहा चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

Nil dhankar
14 May 2023 4:34 PM IST
CISF जवान को मारा चाकू, लोहा चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
x
छग

बालोद। बालोद जिले में पेट्रोलिंग के दौरान केन्द्रीय औद्यो गिक सुरक्षा बल के आरक्षक पर चोरों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक शंकु सुरेश बुरी तरह घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आईओसी बीएसपी दल्ली राजहरा के स्क्रैप यार्ड में केन्द्रीय औद्यो गिक सुरक्षा बल के आरक्षक शंकु सुरेश पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान माइंस में लोहा चोर दाखिल हुए और उन्होंने आरक्षक पर चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल आरक्षक गंभीर रूप से घायल हैं।

चार आरोपी गिरफ्तार

वहीं इस मामले में दल्ली राजहरा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें शेखर कुमार नागवंशी, शंकर सुरेन्द्र, सुरज पासवान और अरशद अली खान शामिल हैं।


Next Story