छत्तीसगढ़
CISF जवान चोवा राम ध्रुव का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Shantanu Roy
18 Dec 2025 5:21 PM IST

x
छग
Dhamtari. धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान चोवा राम ध्रुव के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ संपन्न हुआ। तिरंगे में लिपटे जवान को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग शांति घाट पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार, 47 वर्षीय चोवा राम ध्रुव मूल रूप से धमतरी जिले के गोकुलपुर वार्ड के निवासी थे। वे वर्तमान में जशपुर में CISF में पदस्थ थे। वे पूर्व पार्षद भैया लाल ध्रुव के पुत्र थे और अपने सरल स्वभाव व अनुशासित जीवन के लिए जाने जाते थे।
बताया गया कि चोवा राम ध्रुव हाल ही में रायपुर स्थित अपने घर आए हुए थे। 16 दिसंबर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान 17 दिसंबर की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। जवान के निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे वार्ड में शोक का माहौल छा गया। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बुधवार को शासकीय वाहन से उनका पार्थिव शरीर धमतरी लाया गया। देर शाम उनका पार्थिव शरीर गोकुलपुर वार्ड स्थित उनके निवास पहुंचा, जहां परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय नागरिकों ने अंतिम दर्शन किए। इसके बाद पार्थिव शरीर को शांति घाट ले जाया गया।
शांति घाट में CISF की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान CISF के वरिष्ठ अधिकारी, कमांडर, जवानों के साथ-साथ समाजजन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। शोकाकुल माहौल में “भारत माता की जय” और “अमर रहे” के नारों के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि चोवा राम ध्रुव अपने कर्तव्य के प्रति बेहद ईमानदार और अनुशासित थे। उनका असमय निधन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वार्ड में लगातार लोगों का आना-जाना लगा रहा और हर कोई नम आंखों से अपने प्रिय जवान को याद करता नजर आया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी जवान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।
Tagsधमतरी समाचारCISF जवान निधनचोवा राम ध्रुवराजकीय सम्मानगार्ड ऑफ ऑनरशांति घाटगोकुलपुर वार्डजशपुर CISFरायपुर अस्पतालछत्तीसगढ़ न्यूज़Dhamtari NewsCISF Jawan diesChova Ram DhruvState honourGuard of HonourShanti GhatGokulpur WardJashpur CISFRaipur HospitalChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





