छत्तीसगढ़

CIDA ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Nilmani Pal
9 March 2025 2:30 PM IST
CIDA ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
x

रायपुर। CIDA ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। पूरे प्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह दिन महिलाओं के सम्मान । सशक्तिकरण और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के संकल्प का प्रतीक है। शुभकामनाओं के साथ साथ एक अपील का और एक संकल्प का आग्रह करता है। महिलाएँ समाज का अभिन्न अंग हैं और उनकी शारीरिक संरचना पुरुषों से भिन्न होती है। मासिक धर्म (menses) एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है। इस दौरान कई महिलाओं को असहनीय दर्द। कमजोरी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता हैए लेकिन फिर भी वे अपने कार्यस्थल और घर की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए बाध्य होती हैं।

एक अपील माननीय मुख्यमंत्री से। राज्य की सभी कामकाजी महिलाओं को माह में दो अतिरिक्त अवकाश देने का प्रावधान किया जाए। जिससे वे मासिक धर्म के दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें और बेहतर कार्यक्षमता के साथ कार्यस्थल पर वापस लौट सकें। एक अपील माननीय स्वास्थ्य मंत्री से, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार राज्य के प्रत्येक अस्पताल में प्रभावी विशाखा कमिटी गठित किया जाए। जिससे महिलाओं को हॉस्पिटल में किसी तरह का हरासमेंट किए जाने पर वो गोपनीय और निर्भीक होकर शिकायत कर सकें और उन्हें न्याय मिल सके। विगत कुछ समय में ऐसी कई घटना सामने आ चुकी हैं। इसलिए विशाखा कमिटी का गठन बहुत जरूरी है।

एक संकल्प खुद से - CIDA सभी डॉक्टर्स एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी पुरुष कर्मचारियों से अनुरोध करता है। कि वे अपनी पत्नी के मासिक धर्म के दौरान घर की जिम्मेदारियों से विशेषकर कीचन की जिम्मेदारियों से मुक्त रखें और स्वयं घर की जिम्मेदारी उठाएं। यह न केवल महिलाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक होगा बल्कि एक स्वस्थ और संवेदनशील समाज की नींव भी रखेगा। महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगाए जिससे प्रदेश में लैंगिक समानता को बढ़ावा मिलेगा और महिलाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का अवसर मिलेगा। आशा है कि आप इस विषय को गम्भीरता से विचार करेंगे और आवश्यक कदम उठाएंगे। महिला दिवस | शुभकामनाओं के साथ साथ इस तरह की संकल्प लेने से बेहतर सार्थक होगाएऐसा हमारा मानना है।


Next Story