छत्तीसगढ़

ईसाई समाज सड़क पर उतरे, विधायक के बयान से नाराज

Nilmani Pal
3 Oct 2024 3:52 PM IST
ईसाई समाज सड़क पर उतरे, विधायक के बयान से नाराज
x

जशपुर jashpur news . ईसाई समुदाय पर कथित टिप्पणी को लेकर आज ईसाई समाज के लोगों ने 130 KM की लंबी मानव श्रृंखला बनाकर विधायक रायमुनी भगत के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया. समाज के लोगों का कहना है कि इस घटना को लेकर विभिन्न पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. Christian community

शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध होकर ईसाई समाज ने पत्थलगांव से लोदाम तक 130 KM लम्बी मानव श्रृंखला बनाई. ईसाई समुदाय के नेताओं का आरोप है कि इस टिप्पणी से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. इस वजह ईसाई समुदाय के लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर चिलचिलाती धूप में कतारबद्ध खड़े होकर अपना विरोध दर्ज कराया.

Next Story