छत्तीसगढ़

क्रिस गिरफ्तार, MG रोड के मोबाइल कारोबारियों को लगाया था चूना

Nilmani Pal
7 Feb 2026 1:08 PM IST
क्रिस गिरफ्तार, MG रोड के मोबाइल कारोबारियों को लगाया था चूना
x

रायपुर। दूसरों के मोबाइल से लोन लेकर फ्रॉड करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार हो गया है, मप्र के छिंदवाड़ा से दबोचा गया है। ठग का नाम मुदित पांडे उर्फ क्रिस पवार बताया जा रहा है। MG रोड के कई छोटे दुकानदारों से दोस्ती कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।

4 से 5 कारोबारियों के मोबाइल लेकर 4 लाख रुपयों से ज्यादा की ठगी की थी। आरोपी 10वीं तक की पढ़ाई किया है। लोन लेकर अपने पार्टनर के अकाउंट में ट्रांसफर करता था। कई किश्तें आरोपी पटा रहा था। किश्तें बाउंस होने पर कारोबारियों को ठगी का अहसास हुआ। मौदहापारा थाना इलाके का पूरा मामला है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।


Next Story
null