छत्तीसगढ़

चौपाटी और बवाल: कांग्रेस नेताओं के खिलाफ लगे पोस्टर निगम ने हटाए

Nilmani Pal
10 Jan 2023 12:04 PM GMT
चौपाटी और बवाल: कांग्रेस नेताओं के खिलाफ लगे पोस्टर निगम ने हटाए
x

रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान के समीप नगर निगम द्वारा बनाई जा रही चौपाटी के विरोध में पूर्व मंत्री राजेश मूणत का धरना इन दिनो जारी है। भाजपा ने धरना प्रदर्शन का तरीका भी अब बदला है। इसी बीच नगर निगम ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भाजपा द्वारा लगाए गए बैनर पोस्टर को पुलिस की मौजूदगी में निकाला, तो बवाल मचा है।

विदित हो कि चौपाटी निर्माण के खिलाफ भाजपा भाजपा नेताओं ने मुखौटे लगाकर कांग्रेस के खिलाफ अनोखा विरोध किया। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय का मुखौटा लगाकर ताश की गड्डियों के साथ दिखे तो मंत्री लखमा का मुखौटा लगाकर चखना खरीद रहे थे। वहीं विधायक जुनेजा स्कूटर पर महापौर को बिठाए घूमते नजर आए। कांग्रेस के मंत्री, विधायक और नेताओं का यह रूप भाजपा के कार्यकर्ताओं ने धरा। भाजपा नेताओं ने मुखौटे लगाकर कांग्रेस के खिलाफ जमकर विरोध जताया।

भाजपा सदस्यों ने कांग्रेस नेताओं का मुखौटा लगाया, सिगरेट सेंटर, अपराध सेंटर, सट्‌टा सेंटर का बोर्ड उन दुकानों पर लगाया जिसे नगर निगम बना रहा है। भाजपा के प्रदर्शनकारी हर दुकान के बाहर विभागीय मंत्री का मुखौटा पहन कर युवा खड़े हो गए और दुकानों के माध्यम से उन विभागों की विफलताएं, नाकामियां और भ्रष्टाचार को दिखाया।


Next Story