छत्तीसगढ़

20 हजार रिश्वत नहीं देने पर चौकीदार को नौकरी से निकाला

Nilmani Pal
27 Jan 2022 1:28 PM IST
20 हजार रिश्वत नहीं देने पर चौकीदार को नौकरी से निकाला
x
छग न्यूज़

रायगढ़। रायगढ़ जिले में अमझर समिति प्रबंधक की दबंगई सामने आई है. जानकारी के मुताबिक 2 दिन की छुट्टी के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। और नही देने पर चौकीदार को नौकरी से निकाल दिया गया है. अब पीड़ित ने एसडीएम और डीआर से गुहार लगाई है.

और कहा - कोरोना काल में नौकरी से निकाले जाने पर परिवार के सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है. पुलिसिया कार्रवाई के बावजूद अफसर अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे है. इस तरह कई और भी मामले सामने आ चुके है. कई कर्मचारी परेशान होकर आत्महत्या कर जीवन समाप्त कर लेते है. और अधिकारियो के खिलाफ नाममात्र की कार्रवाई होती है.


Next Story