छत्तीसगढ़
कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय का जाना छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति
Nil dhankar
23 Jun 2022 1:33 PM IST

x
रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर एवं एक्टर निशांत उपाध्याय के निधन पर शोक प्रकट किया है। भगत ने दुख की इस घड़ी में उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। भगत ने कहा कि स्वर्गीय निशांत उपाध्याय छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर थे। वे बहुत से छत्तीसगढ़ी फिल्मों तथा एलबम में बतौर एक्टर व कोरियोग्राफर की भूमिका निभाए हैं। श्री निशांत का जाना छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के ख्याति प्राप्त नृत्य निर्देशक श्री निशांत उपाध्याय जी के निधन का दुःखद समाचार मिला, ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों और प्रशंसकों को इस मुश्किल से उबरने की शक्ति प्रदान करें। pic.twitter.com/JGJEdfgRYm
— Amarjeet Bhagat (@amarjeetcg) June 23, 2022
Next Story





