
कोरबा। चॉइस सेंटर में चोर ने शटर का ताला तोड़कर चोरी की। चॉइस सेंटर से 15 हजार रुपये कैश लेकर चोर फरार हो गया। चोरी की वारदात सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जेल के पास स्थित चॉइस सेंटर की है।
एसबीआई लोक सेवा केंद्र के संचालक विकास सिंह राणा ने बताया कि उन्होंने रोज की तरह बुधवार रात 9 बजे सेंटर बंद किया और घर चले गए। लेकिन जब वे गुरुवार सुबह सेंटर पहुंचे, तो शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था और लॉकर का ताला टूटा मिला, जिसमें से लगभग 15 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई।
चोरों की पूरी करतूत सेंटर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पहले चोर ने सेंटर के बाहर लगे दोनों कैमरों के साथ छेड़छाड़ की और उन्हें दूसरी दिशा में घुमा दिया। लेकिन अंदर लगे कैमरे में नकाबपोश चोर की हरकतें साफ रिकॉर्ड हो गईं।





