छत्तीसगढ़

Chittorgarh News: नेहरू युवा संस्थान मुरोली द्वारा, दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन

Tulsi Rao
28 Dec 2021 10:20 AM IST
Chittorgarh News: नेहरू युवा संस्थान मुरोली द्वारा, दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन
x
नेहरू युवा केंद्र चितौड़गढ़ के तत्वावधान में नेहरू युवा संस्थान मुरोली द्वारा दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Chittorgarh: नेहरू युवा केंद्र चितौड़गढ़ के तत्वावधान में नेहरू युवा संस्थान मुरोली द्वारा दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक अर्जुन लाल जीनगर, अध्यक्षता पहुना मंडल अध्यक्ष रतन लाल अहिर, विशिष्ट अतिथि प्रधान दिनेश कुमार बुनकर, उपप्रधान राजकुमार सोनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंकर लाल अहिर मरमी उपाध्यक्ष कालूराम अहिर जालमपुरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष निकुल पारीक, पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल नायक और नेहरू युवा मंडल मरमी अध्यक्ष रतन लाल अहिर के सानिध्य में हुआ उद्घाटन मैच वालीबाल में जगपुरा और मुरोली के मध्य हुआ, जिसमें मुरोली विजेता रही.

कबड्डी में उद्धाटन मैच भीमगढ़ और जगपुरा के मध्य हुआ, जिसमें भीमगढ़ विजेता रही. खेल के मुख्य निर्णायक रामचंद्र अहिर और पंकज गाडरी थे. नेहरू युवा संस्थान मुरोली के अध्यक्ष कैलाश चन्द्र गाडरी, देवी लाल गाडरी, रमेश धोबी, चम्पा लाल बुनकर, संजय व्यास, रतन लाल लौहार, शंकर लाल अहिर, रतन लाल नायक, मदन लाल नायक, कैलाश तेली, प्रकाश वैष्णव, शंकर लाल गाडरी महावीर सिंह भाटी आदि उपस्थित थे.


Next Story