छत्तीसगढ़

चित्रकोट विधायक की माता का निधन, CM साय ने जताया शोक

Nilmani Pal
10 May 2026 3:20 PM IST
चित्रकोट विधायक की माता का निधन, CM साय ने जताया शोक
x

रायपुर। चित्रकोट विधायक विनायक गोयल की माता का निधन हो गया है, CM साय ने शोक जताया और कहा, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती मुठली गोयल जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।

माता का स्नेह, आशीर्वाद और सान्निध्य जीवन की सबसे बड़ी शक्ति होता है। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है। दुःख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। माँ दंतेश्वरी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने हेतु संबल प्रदान करें।

ॐ शांति।

Next Story