छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में चीतल की मौत

Nil dhankar
25 March 2022 1:52 PM IST
छत्तीसगढ़ में चीतल की मौत
x

कोरबा। जिले में वन कर्मियों के हड़ताल से बुरा असर पड़ रहा है। जंगलों में लगातार आगजनी की घटना हो रही है। वही वन्य प्राणियों की भी लगातार मौत हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, कोरकोमा के जंगल में आग लग गई। वही मड़वारानी वन क्षेत्र में चीतल की मौत हो गई।

ये एक सप्ताह में चीतल की मौत की दूसरी घटना सामने आयी है। ये वन कर्मचारियों के हड़ताल का चौथा दिन अब भी जारी है। विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। बीते दिनों एतमा नगर रेंज में हाथी के हमले से एक युवक की भी मौत हुई थी।


Next Story