छत्तीसगढ़

गंभीर हृदय रोग से पीड़ित बालक के लिए चिरायु बना वरदान

jantaserishta.com
14 Aug 2026 12:38 PM IST
गंभीर हृदय रोग से पीड़ित बालक के लिए चिरायु बना वरदान
x
बलौदाबाजार: गंभीर हृदय रोग से पीड़ित बच्चे का चिरायु टीम की पहल से सफल ऑपरेशन होने से नवजीवन मिला। चिरायु की यह पहल बच्चे के लिये वरदान से कम नहीं है। विकासखंड सिमगा के ग्राम केसदा स्थित दर्रीपार शासकीय प्राथमिक शाला में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिरायु टीम ने 7 वर्षीय छात्र खनीश यादव, पिता संतोष यादव में हृदय संबंधी बीमारी की आशंका जताई।आगे की जांच में गंभीर हृदय रोग की पुष्टि हुई। पूर्व जांच के दौरान परिजनों को बताया गया था कि बच्चे के हृदय रोग का ऑपरेशन छत्तीसगढ़ में संभव नहीं है तथा इसके लिए प्रदेश से बाहर उपचार की आवश्यकता हो सकती है।
इसके बाद सीएमएचओ डॉ. राजेश अवस्थी के मार्गदर्शन में बच्चे को रायपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में विशेषज्ञों ने जांच के बाद बताया कि बच्चे का उपचार एवं ऑपरेशन संभव है। 1 अगस्त 2026 को बच्चे को भर्ती कराया गया तथा 5 अगस्त को सफलतापूर्वक हृदय का ऑपरेशन किया गया। 12 अगस्त को बच्चे को स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारस पटेल ने बताया कि चिरायु टीम ने बच्चे के उपचार की पूरी व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाने, भर्ती कराने से लेकर उपचार के दौरान लगातार परिजनों के संपर्क में रहकर आवश्यक समन्वय किया। ऑपरेशन के बाद 12 अगस्त को डिस्चार्ज होने पर चिरायु टीम के वाहन से ही बच्चे को उसके गांव स्थित घर तक सुरक्षित पहुंचाया गया। बच्चे के स्वस्थ होने पर उसके माता-पिता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ शासन एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार जताया है। चिरायु टीम में चिकित्सक डॉ. अनुराग साहू, देवहूति वर्मा, फार्मासिस्ट सुधा कंवर एवं एमएलटी आकांक्षा बांधे शामिल रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story