रायपुर में बालगृह संचालक गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

छत्तीसगढ़। नवा रायपुर के सेक्टर 29 में अवैध बालगृह मामले में पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस ने अवैध बालगृह के संचालक नरेश महानंद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. जिला कार्यक्रम अधिकारी के प्रतिवेदन पर मामला दर्ज किया है. साथ ही पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर लिया है. ये पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है.
दरअसल, नवा रायपुर के सेक्टर 29 में अवैध तरीके से चलाए जा रहे बालगृह से महिला एवं बाल विकास विभाग ने 19 बच्चों को मुक्त कराया था. इनमें से ज्यादातर बच्चे मंडला, मध्यप्रदेश से लाए गए थे, जिनके माता-पिता की कोविड से मौत हो चुकी है. आशंका जताई गई थी कि बाल गृह की आड़ में मानव तस्करी की जा रही थी. इसी मामले में तफ्तीश के लिए मंडला पुलिस बालगृह पहुंची थी. पूछताछ के बाद कार्रवाई की गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





