छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज से बच्चों को निशुल्क लगेगा 'न्यूमोकोकल इंजेक्शन', निमोनीया समेत कोरोना से बचाव करने में मददगार

jantaserishta.com
15 Jun 2021 6:59 AM IST
छत्तीसगढ़ में आज से बच्चों को निशुल्क लगेगा न्यूमोकोकल इंजेक्शन, निमोनीया समेत कोरोना से बचाव करने में मददगार
x

फाइल फोटो 

बच्चों को निशुल्क लगेगा 'न्यूमोकोकल इंजेक्शन'

रायपुर: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच आज से प्रदेश के बच्चों के लिए जीवनकरक्ष योजना की शुरुवात होने वाली है। मंगलवार से प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों समेत प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो में बच्चों को निमोनीया समेत 13 जानलेवा इंफेक्शन से बचाने वाली दवा PCV यानी न्यूमोकोकल की तीनों डोज का टीका निशुल्क लगाया जाएगा।

डाक्टरों का कहना है की यह टीका न सिर्फ निमोनिया समेत 13 टीकों के अलावा कोरोना से बचाव करने में मददगार साबित होगा। अब तक सरकारी केंद्र में यह टीका नहीं लगाया जाता था और मां-बाप को यह टीका नीजि अस्पतालों में लगवाना पड़ता था। एक टीके की कीमत 32 सौ से 4 हजार रुपए होती थी। डेढ़ महीने, साढ़े तीन महीने और साढ़े 9 महीनें में लगने वाले टीके में परिवार को कम से कम साढ़े दस हजार रुपए खर्च करने पड़ते थे।
जानलेवा बिमारियों से बचाव के साथ ही निशुल्क टीकाकरण से परिवारों की इस राशी की बचत होगी। इस योजना की शुरुवात स्वास्थ्य मंत्री वर्जु्यल माध्यम से चिप्स ऑफिस से करेंगे, जिसके बाद पूरे प्रदेश में यह सुविधा शुरु की जाएगी। वहीं, जो परिवार इस दवा का पहली टीका लगवा चुके हैं वो आगे के टीके भी इस योजना के तहत लगवा सकेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story