छत्तीसगढ़
गृह मंत्री अमित शाह से मिले नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चे, जानें फेसबुक पर क्या लिखा
jantaserishta.com
23 Jun 2025 10:46 AM IST

x
रायपुर: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की लियोन ओयना योजना की तारीफ की। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि योजना के तहत नवा रायपुर आए बीजापुर के उसूर और गंगालूर विकासखण्ड के युवाओं से भेंट कर मन आनंदित है।
शाह ने अपने पोस्ट में लिखा कि जिन मासूम बच्चों के हाथों में कभी नक्सलियों ने बंदूकें थमा दी थी, आज उनके हाथों में किताबें देकर उनका भविष्य सँवारा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ सरकार की 'लियोर ओयना' योजना के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों को रायपुर लाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़, उनका आत्मविश्वास बढ़ाया जा रहा है। आज इस योजना के तहत नवा रायपुर आए बीजापुर के उसूर और गंगालूर विकासखंड के युवाओं से भेंट कर मन आनंदित है।
Tagsकेन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाहअमित शाहछत्तीसगढ़ सरकारUnion Home Minister Amit ShahAmit ShahChhattisgarh Government
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





