
बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ होली के रंग में डूबा है। लोग धूमधाम से त्योहार मना रहे हैं। CM विष्णुदेव साय जशपुर के बगिया में होली मना रहे हैं। उन्होंने लोगों को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। साय ने कहा कि होली के त्योहार पर हमें अपने सारे पुराने गिले-शिकवे भूल जाने चाहिए।
वहीं पूर्व CM भूपेश बघेल भिलाई में परिवार के साथ होली के रंग में रगे दिखे। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी इस बार छत्तीसगढ़ में होली का त्योहार मना रहे हैं। वह अपने साथियों के साथ रंग-गुलाल और पिचकारी चलाकर जश्न में डूबे हैं। होली के बीच मुस्लिम समाज ने भी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की।
पूल में खेल-खेलकर बच्चे होली का त्योहार मना रहे है। बिलासपुर के गोलबाजार में रंगोत्सव मनाने के लिए विशेष आयोजन किया गया था। यहां व्यापारियों ने युवकों के डांस करने के लिए डीजे लगाया था। इसके साथ ही पाइप में फव्वारा लगाकर रंगों की बारिश कर रहे थे।





