छत्तीसगढ़

हज पर नहीं जा सकेंगे 12 साल की आयु से कम के बच्चे

jantaserishta.com
23 Feb 2023 11:59 AM IST
हज पर नहीं जा सकेंगे 12 साल की आयु से कम के बच्चे
x

फाइल फोटो

रायपुर (आईएएनएस)| हज की धार्मिक यात्रा पर 12 साल से कम की आयु के बच्चे नहीं जा सकेंगे। यह निर्देश हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी किए गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के सकरुलर क्रमांक दो से प्राप्त सूचना के अनुसार सऊदी अरब सरकार द्वारा 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को हज-2023 की अनुमति नही दिया जाना निर्धारित किया गया है। इसलिए हज-2023 के लिए अब 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को जाने की अनुमति नहीं होगी।
उन्होंने आगे बताया कि जिन बच्चों के हज यात्रा के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं उन्हें निरस्त किया जाएगा। इसके लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई द्वारा सकरुलर दो के जरिए ऐसे बच्चों के आवेदन निरस्त किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story