
बचपन का प्यार वाला सहदेव अब बड़ा हो गया
रायपुर। सारेगामा इवेंट में धूम मचाने वाले सहदेव बस्तर की रंगीनियत बिखरेने गुरुवार को जनता से रिश्ता कार्यालय पहुंच कर अपने बचपन के प्यार की जर्नी को साझा किया। सहदेव ने बताया कि बचपन के प्यार को देश-विदेश में भरपूर प्यार मिला है। सहदेव ने जनता से रिश्ता के प्रधान संपादक पप्पू फरिश्ता और राज . सम्पादक ज़ाकिर घुरसेना से मुलाकात की।
अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जनता से रिश्ता के म्यूजिक कंपनी ‘गानावाला’ के साथ बस्तर की हसीन वादियों की रंगों की बरसात राजधानी में करेंगे। अपना पहला हिंदी गाना खुद की आवाज में करने हेतु गुरुवार को जनता से रिश्ता कार्यालय में पहुंचे सहदेव ने बताया कि मुंबई हो या दिल्ली बचपन के प्यार को सभी ने हाथों हाथ उठाया । अब रायपुरियंस की मांग पर राजधानी के वेस्ट लोकेशन पर सहदेव गाने की शूटिंग कर जनता का प्यार लूटेंगे।
बचपन के प्यार का प्यारा सा कलाकार बस्तर से चलकर रायपुर जनता से रिश्ता के दफ़्तर में अपने पहले वीडियो हिन्दी के एल्बम में ‘गानावाला’ यूट्यूब चैनल के लिए आज रायपुर आगमन हुआ सहदेव के एक गीत बचपन के प्यार ने पूरी देश दुनिया में ख्याति प्राप्त किया। अब सहदेव की खुद की आवाज में पहला हिंदी गाना लॉलीपॉप गानावाला यूट्यूब चैनल के लिए जल्द रिलीज होने वाला है।





